स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयी

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड : ‘भगवान ने नहीं, हालात ने छीनी अंकित की जिंदगी’, पत्नी सीमा ने इंसाफ के लिए छेड़ी मुहिम

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड : ‘भगवान ने नहीं, हालात ने छीनी अंकित की जिंदगी’, पत्नी सीमा ने इंसाफ के लिए छेड़ी मुहिम

सन्नी गर्ग

-इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर छलका दर्द, ‘जस्टिस फॉर अंकित बालियान’ अभियान से लोगों को जोड़ने की अपील

शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में उनकी पत्नी सीमा ने न्याय की मांग को लेकर मुहिम शुरू करने का एलान किया है। अंकित के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो जारी कर सीमा ने अपना दर्द बयां किया और लोगों से इंसाफ की लड़ाई में साथ देने की अपील की। उन्होंने ‘जस्टिस फॉर अंकित बालियान’ नाम से अभियान चलाने की घोषणा करते हुए कहा कि उनके पति की जीवन यात्रा को भगवान ने नहीं, बल्कि परिस्थितियों ने रोक दिया। सीमा ने आरोपियों के खुलेआम घूमने पर भी चिंता जताई और कहा कि परिवार हर सुबह इस उम्मीद के साथ उठता है कि शायद आज न्याय की दिशा में कोई सकारात्मक कदम उठेगा। सीमा ने वीडियो में अंकित के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए बताया कि उन्होंने कम उम्र में कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र तक वह राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके थे, लेकिन रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। इसके बाद भी अंकित ने हार नहीं मानी और पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने बीएससी फिजिकल एजुकेशन और बीपीएड की पढ़ाई प्रथम श्रेणी में पूरी की। सीमा के मुताबिक, कई सर्जरी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद अंकित लगातार मेहनत करते रहे और संगीत की दुनिया में पहचान बनाने के लिए जुटे रहे। वर्ष 2022-23 में उन्होंने संगीत जगत में अपना सफर शुरू किया था।

सीमा ने कहा कि अंकित को न्याय दिलाने के लिए परिवार अब इस लड़ाई को व्यापक स्तर पर ले जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैतृक गांव बंतीखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से समर्थन मिल रहा है। सीमा ने अंकित के प्रशंसकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इस कठिन समय में परिवार का साथ दें और न्याय की मांग को मजबूती से उठाएं।वीडियो में सीमा ने कहा कि घटना के बाद से परिवार के लिए हर पल गुजारना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने अंकित पर हुए हमले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि उन पर कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं। सीमा के अनुसार, अंकित का जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल था, लेकिन उनकी यात्रा बीच में ही थम गई। उन्होंने दुख जताया कि पति को खोने के बाद परिवार को न्याय के लिए भी लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त की देर शाम शामली शहर में नाला पटरी पर जिम से वर्कआउट कर बाहर निकल रहे हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं, आर्यन संधू और सत्यम कादयान के फरार होने की बात सामने आई थी। अब अंकित की पत्नी ने अभियान के माध्यम से न्याय की मांग को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। परिवार की अपील है कि मामले में कानूनी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़े और उन्हें न्याय मिल सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें