स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

हल्द्वानी वार्ड-6 में 100 परिवारों को सिखाया गया कचरा पृथक्करण, 5 कार्यशालाएं हुई आयोजित

हल्द्वानी वार्ड-6 में 100 परिवारों को सिखाया गया कचरा पृथक्करण, 5 कार्यशालाएं हुई आयोजित

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के 19वें दिन वार्ड संख्या-6 में स्रोत पर कचरा पृथक्करण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पांच विशेष जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें करीब 100 परिवारों के सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यशालाओं में नागरिकों को कचरे को घर से ही चार श्रेणियों—गीला, सूखा, सेनेटरी और विशेष देखभाल वाले कचरे में अलग करने की जानकारी दी गई। गीले कचरे में भोजन, फल-सब्जियों के छिलके आदि तथा सूखे कचरे में कागज, प्लास्टिक, धातु, कांच और कार्डबोर्ड को अलग रखने के बारे में बताया गया। वहीं डायपर, सैनिटरी पैड और टिश्यू जैसे सेनेटरी कचरे को सुरक्षित पैक कर अलग देने तथा बैटरी, बल्ब, ट्यूबलाइट और ई-वेस्ट को विशेष देखभाल वाले कचरे के रूप में अलग रखने की जानकारी दी गई।

बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी के नेतृत्व में टीम ने घर-घर संपर्क कर लोगों को कचरा संग्रहण वाहन को अलग-अलग कचरा देने के लिए प्रेरित किया। जिला गंगा समिति, नैनीताल के प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष तिवारी ने कचरा नदियों और जलस्रोतों में न डालने की अपील की। अभियान में मनोज नेगी, एसबीएम टीम के मनीष पांडे और रोहित कश्यप, पीएमयू के पंकज द्विवेदी, पीयूष तिवारी समेत वार्ड-6 की बैंणी सेना की पूरी टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने कहा कि कचरा जहां पैदा हो, वहीं अलग हो, तभी स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें