स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

विश्व साइकिल दिवस पर क्रीड़ा भारती व पैदलयात्री साइक्लिंग एसोसिएशन की भव्य रैली, 100 से अधिक साइकिलिस्टों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

विश्व साइकिल दिवस पर क्रीड़ा भारती व पैदलयात्री साइक्लिंग एसोसिएशन की भव्य रैली, 100 से अधिक साइकिलिस्टों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प
लखनऊ (पायनियर खेल संवाददाता) । साइकिलिंग के माध्यम से स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने व जागरूक करने के उद्देश्य से राजधानी के साइकिलिस्टों ने विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को आयोजित साइकिल रैली में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित इस रैली को पैदलयात्री साइक्लिंग एसोसिएशन, लखनऊ साइक्लिंग एसोसिएशन, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) तथा एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। रैली का शुभारंभ बाराबंकी के एमएलसी अंगद सिंह और लखनऊ के एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर किया।
इसके बाद 100 से अधिक साइकिलिस्ट  पुराना हाईकोर्ट, रेजीडेंसी, कमिश्नर कार्यालय, रूमी दरवाजा, घंटाघर, डालीगंज पक्का पुल, शहीद स्मारक और हनुमान धाम होते हुए पुनः केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचे और  स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा। रैली में युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, खेल प्रेमियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को नियमित साइकिलिंग के लाभों से अवगत कराना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।समापन समारोह में मुख्य अतिथि अंगद सिंह व इंजीनियर अवनीश सिंह तथा आयोजन सचिव एवं स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए।
 एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि साइकिलिंग न केवल बेहतर स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वच्छ भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने युवाओं से साइकिल को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं तथा नई पीढ़ी को सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन के हिमांशु पाण्डेय ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में साइकिलिंग की भूमिका को रेखांकित किया।आयोजन के दौरान लखनऊ के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, ब्रिगेडियर पारितोष शाह, जस्टिस वर्मा, संदीप कुमार जोशी, डॉ. प्रभात रंजन, प्रभात यादव, प्रसाद पाण्डेय, अमर्त्य पाण्डेय और अभिषेक कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रही।
इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन में पैदलयात्री साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं प्रतिभागियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के लिए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की ओर से आशीष शर्मा अपनी मेडिकल टीम और एम्बुलेंस के साथ मौजूद रहे।

अंत में आयोजन सचिव डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में खेल संस्कृति को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया। गौरतलब है कि स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें