स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

मृतकों के परिजनों को बिजली विभाग से मिला आर्थिक सहायता, प्रशासन भी करेगा सहयोग: डीएम दीपक मीणा

मृतकों के परिजनों को बिजली विभाग से मिला आर्थिक सहायता, प्रशासन भी करेगा सहयोग: डीएम दीपक मीणा

गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से तीन नवयुवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि हादसे में घायल लोगों की स्थिति अब ठीक है और उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों के परिजनों को बिजली विभाग की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से भी पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीएम दीपक मीणा ने कहा कि प्रशासन मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। पीड़ित परिवारों को सहायता देने के साथ उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखा जाएगा, ताकि इस असहनीय दुख के बीच उन्हें आर्थिक या अन्य किसी तरह की कठिनाई न झेलनी पड़े।

गौरतलब है कि बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस के दौरान डीजे पर लगी लोहे की रेलिंग 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई थी। हादसे में चंदन (21), विक्की (18) और लक्की (17) की मौत हो गई थी, जबकि नौ लोग झुलस गए थे। घटना के बाद प्रशासन ने घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई और मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें