स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

सरयू के बढ़ते जलस्तर से कटान तेज, पशु अस्पताल की बाउंड्री और ईदगाह नदी में समाई

सरयू के बढ़ते जलस्तर से कटान तेज, पशु अस्पताल की बाउंड्री और ईदगाह नदी में समाई

सूरतगंज,बाराबंकी। हेतमापुर में सरयू नदी के जलस्तर में लगातार उतार- चढ़ाव जारी है। बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही हेतमापुर में एक बार फिर कटान ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है। शनिवार को कटान के चलते पशु अस्पताल की बाउंड्रीवाल का एक हिस्सा नदी में समा गया। वहीं ईदगाह का बचा हुआ हिस्सा भी सरयू की धारा में विलीन हो गया। इसके बाद नदी अब तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है। मस्जिद भी कटान की जद में लटकी हुई है,जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।हेतमापुर में ईदगाह और पशु अस्पताल की बाउंड्रीवाल नदी में समाने के बाद अब उपस्वास्थ्य केंद्र पर भी कटान का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।उधर,नदी के दूसरे छोर पर स्थित पूरनपुर में भी कटान का सिलसिला जारी है। नदी खेतों को काटते हुए अब आबादी की ओर बढ़ रही है। एक झोपड़ी समेत छह घर नदी में समा चुके हैं, इसके बावजूद कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही बारिश के बीच ग्रामीणों में सरयू के बढ़ते जलस्तर को लेकर एक बार फिर खौफ दिखाई दे रहा है। हालांकि फिलहाल सरयू नदी सामान्य स्थिति में बह रही है, लेकिन कटान की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण लगातार जलस्तर पर नजर रख रहे हैं। वहीं बाबापुरवा के ग्रामीण भी नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति को लेकर सतर्क हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई तो कटान का दायरा और बढ़ सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें