स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

एनएच-24 पर छुट्टा पशुओं का कब्जा, हादसों का खतरा

एनएच-24 पर छुट्टा पशुओं का कब्जा, हादसों का खतरा

पायनियर संवाददाता । बड़हलगंज, गोरखपुर
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर बड़हलगंज क्षेत्र में छुट्टा और पालतू गोवंशी पशुओं का जमावड़ा राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। हाईवे पर कहीं पशु झुंड बनाकर घूमते हैं तो कहीं बीच सड़क पर बैठ जाते हैं। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।इस मार्ग पर दिनभर बस, ट्रक, कार और दोपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में अचानक सामने आने वाले पशुओं को बचाने के लिए चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है या वाहन दूसरी ओर मोड़ना पड़ता है। इससे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने और दोपहिया सवारों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है।रात के समय सड़क पर बैठे पशु दूर से दिखाई नहीं देते। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से कई गोवंशी दम तोड़ देते हैं। सड़क पर घायल या मृत पशु भी दूसरे वाहन चालकों के लिए खतरा बन जाते हैं। इससे बेजुबान पशुओं के साथ राहगीरों की जान भी जोखिम में रहती है।छुट्टा पशुओं के साथ पालतू पशुओं को खुले में छोड़ने की प्रवृत्ति भी समस्या बढ़ा रही है। स्थानीय स्तर पर नियमित निगरानी, पशुओं को सुरक्षित गोशालाओं तक पहुंचाने और लापरवाह पशुपालकों पर कार्रवाई की जरूरत है। सवाल है कि जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं या समय रहते हाईवे को पशुओं से मुक्त कराने के लिए ठोस कदम उठाएंगे?

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें