स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

  • चंदौली के 10 केंद्रों पर 30,211 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
  • सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पायनियर संवाददाता।चंदौली

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिले के 10 मतदान केंद्रों पर लगभग 30,211 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस संबंध में आईटीआई कॉलेज रेवसा के सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों एवं संबंधित अधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें मतदान व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, प्रशासनिक समन्वय तथा जोनल और सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा। निर्वाचन में ईवीएम के स्थान पर मतपत्र और मतपेटियों का इस्तेमाल होगा। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिले को पांच जोन में विभाजित कर पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनके साथ जोनल एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी भी लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी/आरक्षी, चार महिला आरक्षी तथा एक सेक्शन पीएसी की तैनाती की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र परिसर और उसके 100 मीटर के दायरे में प्रचार-प्रसार, अनधिकृत वाहनों के प्रवेश तथा अनावश्यक भीड़ पर प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा जांच के दौरान स्याही, फाउंटेन पेन, पानी की बोतल और अन्य तरल पदार्थ ले जाने पर भी रोक रहेगी।

प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने, मतपत्रों और मतपेटियों की सुरक्षा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

22 अक्टूबर को रवाना होंगी मतदान पार्टियां

मतदान संपन्न कराने के लिए सभी मतदान पार्टियां 22 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर चंदौली से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें निर्धारित व्यवस्था के तहत वाराणसी की मंडी समिति, पहड़िया भेजा जाएगा।

जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।


साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें