स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

बोर्ड एवं सीनियर मैनजमेंट में आठ नियुक्तियों के साथ इलाइटकॉन इंटरनेशनल ने मजबूत की अपनी लीडरशिप

बोर्ड एवं सीनियर मैनजमेंट में आठ नियुक्तियों के साथ इलाइटकॉन इंटरनेशनल ने मजबूत की अपनी लीडरशिप
  •  महिला निदेशक समेत तीन स्वतंत्र निदेशकों और मैनेजमेंट, फाइनेंस, कंप्लायंस एवं गवर्नेंस में प्रमुख पदों पर नियुक्ति के साथ कंपनी ने नेतृत्व को मजबूत करने की रूपरेखा पर कदम बढ़ाया

नई दिल्ली। इलाइटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपने बोर्ड एवं सीनियर मैनेजमेंट को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी ने आठ महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों को 14 अगस्त, 2026 की बोर्ड मीटिंग में मंजूरी दी गई। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभावी हो गई हैं। प्रबंध निदेशक समेत निदेशकों की नियुक्ति के लिए लागू कानून के तहत तय समय में सदस्यों की मंजूरी ली जाएगी।

कंपनी ने सुश्री प्राची गुप्ता को अतिरिक्त निदेशक (नॉन-एक्‍जीक्‍यूटिव इंडीपेंडेंट वूमेन डायरेक्‍टर), सुश्री निशा एवं सूरज सिंह को अतिरिक्त निदेशक (नॉन-एक्‍जीक्‍यूटिव इंडीपेंडेंट डायरेक्‍टर) और परमजीत सिंह गुलाटी को एडीशनल डायरेक्‍टर (एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर) के पद पर नियुक्ति दी है। मौजूदा एडीशनल एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर प्रदीप कुमार को मैनेजिंग डायरेक्‍टर बनाया गया है। लागू कानून के तहत सदस्यों से मंजूरी के बाद वह पांच साल के लिए इस पद पर रहेंगे। उनका कार्यकाल 13 अगस्त, 2031 तक होगा।

सुश्री पूर्वा झांवर को कंपनी सेक्रेटरी एवं की मैनेजेरियल पर्सनल के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें सेबी लिस्टिंग रेगुलेशंस के रेगुलेशन 6 के तहत कंप्लायंस ऑफिसर का पद दिया गया है। कुशा चरन सवाईं को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर एवं की मैनेजेरियल पर्सनल बनाया गया है। मैसर्स नीरज बजाज एंड एसोसिएट्स, कंपनी सेक्रेटरीज को सेक्रेटरियल ऑडिटर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आकस्मिक रिक्ती (कैजुअल वैकेंसी) भरने के लिए की गई है और अगली वार्षिक आमसभा के समापन तक प्रभावी रहेगी।

कंपनी में इन नियुक्तियों से प्रशासन, कॉरपोरेट कानून, सिक्युरिटीज रेगुलेशन, फाइनेंशियल रीव्यू, बिजनेस ऑपरेशन एवं कॉमर्शियल मैनेजमेंट में अनुभव बढ़ेगा। इससे वरिष्ठ प्रबंधन की ताकत भी बढ़ेगी। कंपनी ने जुलाई, 2026 में अनुभवी निदेशकों एवं प्रबंधन कर्मियों की नियुक्ति के माध्यम से बोर्ड एवं मैनेजमेंट को मजबूत करने की बात कही थी। उसी घोषणा के तहत ये नियुक्तियां की गई हैं। कंपनी ने कुछ ही हफ्तों के भीतर ये नियुक्तियां करते हुए विकास के अगले चरण के लिए लीडरशिप में जरूरी बदलाव कर दिए हैं।

इन नियुक्तियों को लेकर इलाइटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप कुमार ने कहा, ‘जुलाई में हमने कंपनी के बोर्ड एवं प्रबंधन में बदलाव की रूपरेखा सामने रखी थी। इन नियुक्तियों के साथ हमने अपनी उस प्रतिबद्धता को पूरा किया है। गवर्नेंस, कंप्लायंस, फाइनेंस एवं ऑपरेशंस में अनुभवी लोगों की नियुक्ति से विकास के अगले चरण के लिए हमारा आधार मजबूत होगा। हम कंपनी की दीर्घकालिक रणनीतियों के लिए सही लीडरशिप एवं गवर्नेंस स्ट्रक्चर तैयार करने पर फोकस कर रहे हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें