स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

राष्ट्रीय एकता और ‘फिट इंडिया’ का संदेश देगी ‘एकता दौड़’ 28 जून को

राष्ट्रीय एकता और ‘फिट इंडिया’ का संदेश देगी ‘एकता दौड़’ 28 जून को

लखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के पावन उपलक्ष्य में सत्य साई सेवा संगठन, लखनऊ की ओर से रविवार, 28 जून 2026 को एक भव्य “एकता दौड़ (यूनिटी रन)” का आयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक भाईचारा, साम्प्रदायिक सद्भाव और ‘फिट इंडिया’ अभियान की भावना को बढ़ावा देना है।इस गौरवमयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एफबी सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

संगठन के जिला अध्यक्ष  अजय कपूर ने बताया कि यह दौड़ पूरी तरह निशुल्क है। इस दौड़में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी नागरिक (चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, लिंग या व्यवसाय से हो) भाग ले सकता है। प्रतिभागी अपनी क्षमतानुसार 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर दौड़ या 10 किलोमीटर दौड़ में भाग ले सकते हैं।दौड़ का आयोजन दिनांक: 28 जून 2026 (रविवार) को ठीक सुबह 5:30 बजे सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल, लखनऊ (फूड वैली के प्रवेश द्वार के सामने, 1090 चौराहे के निकट) होगा।

इच्छुक प्रतिभागी संगठन के आधिकारिक लिंक sssunityrun.ssssoindia.org पर अपना मुफ्त रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को संगठन की ओर से कार्यक्रम की विशेष टी-शर्ट, बीआईबी नंबर, स्मृति पदक (मेडल), सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं स्नैक्स व किट निशुल्क दी जाएगी।प्रतिभागी अपना बीआईबी नंबर लखनऊ के डेकाथलॉन (लुलु मॉल, लखनऊ), डेकाथलॉन (विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ) और सीतल एंड कंपनी स्पोर्ट्स शॉप (हजरतगंज, लखनऊ) केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं।

जिला अध्यक्ष अजय कपूर ने लखनऊ के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, “इस ‘एकता दौड़’ का मूल उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच राष्ट्रीय अखंडता और भाईचारे का संदेश पहुंचाना है। यह आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और भगवान श्री सत्य साई बाबा द्वारा सिखाए गए निःस्वार्थ सेवा व आपसी सम्मान के मूल्यों को मजबूत करेगा।”
संगठन ने सभी शहरवासियों से इस अनूठी पहल का हिस्सा बनने और समाज में एकता के बंधनों को सुदृढ़ करने का हार्दिक आह्वान किया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें