स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से आठ वर्षीय कैफ की मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई

11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से आठ वर्षीय कैफ की मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई

बी पी त्रिपाठी ,बलरामपुर

श्रीदत्तगंज। बनघुसरा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय कैफ की जान चली गई। छत पर खेलते समय उसके हाथ में मौजूद एल्यूमीनियम का तार ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में दुर्गा पूजा समिति ने साउंड बंद कर दुख की इस घड़ी में परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

जगदेवा निवासी उस्मान का बेटा कैफ अपने ननिहाल बनघुसरा गया था। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह छत पर एल्यूमीनियम का तार लेकर खेल रहा था। इसी दौरान तार हाईटेंशन लाइन से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। कैफ की उम्र महज 8 वर्ष थी। वह तीन बहनों मारिया (10), इकरा (6) और छह माह की छोटी बहन का इकलौता भाई था। उसके पिता जगदेवा में इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मासूम की मौत पर बंद किया साउंड

हादसे की खबर मिलते ही गांव की दुर्गा पूजा समिति ने साउंड बंद कर दिए। समिति के सदस्य परिजनों के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। आयोजक कल्लू ने बताया कि बच्चे की मौत की खबर से सभी दुखी हैं। इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए साउंड बंद कर दिए गए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें