स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

दून पुलिस का सत्यापन अभियान 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख का जुर्माना

दून पुलिस का सत्यापन अभियान 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख का जुर्माना

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने रविवार को नगर से लेकर देहात तक व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान मलिन बस्तियों, पॉश कॉलोनियों, हॉस्टल, पीजी और होम स्टे में रहने वाले 1500 से अधिक किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और छात्रों का सत्यापन किया गया। वहीं, किरायेदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन नहीं कराने सहित अन्य अनियमितताएं मिलने पर 147 भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 14 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले बाहरी व्यक्तियों की तलाश करने और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने को भी कहा गया था। इन निर्देशों के अनुपालन में जिले के विभिन्न नगर और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सत्यापन अभियान चलाया।


अभियान के दौरान पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन के साथ पूर्व में आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे, प्रकाश में आए और जमानत पर चल रहे 28 अभियुक्तों का भी भौतिक सत्यापन किया। पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे लोगों के दस्तावेजों और संबंधित जानकारियों की जांच की।
वहीं, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते मिले 23 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस द्वारा उनसे विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।


दून पुलिस ने भवन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों और घरेलू सहायकों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं तथा निर्धारित नियमों का पालन करें। पुलिस के अनुसार, अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें