स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

डोईवाला में दुकान में चोरी का छह घंटे में खुलासा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

डोईवाला में दुकान में चोरी का छह घंटे में खुलासा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

  • नशे की लत पूरी करने के लिए की थी चोरी, 5,200 रुपये और आधार-पैन कार्ड बरामद

डोईवाला। डोईवाला कोतवाली पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटना का छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 5,200 रुपये की नकदी, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक, कुड़कावाला की नई बस्ती निवासी नसीफ पुत्र कुर्बान अली ने 16 अक्टूबर को डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 और 16 अक्टूबर की मध्यरात्रि अज्ञात चोर उनकी दुकान में रखे 5,200 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए पूर्व में चोरी के मामलों में जेल जा चुके आरोपियों का सत्यापन किया। इसके साथ ही स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 16 अक्टूबर को सौंग नदी पुल के पास डोईवाला में चेकिंग के दौरान वसीम उर्फ मुन्ना (22) पुत्र इकराम, निवासी कुड़कावाला, नई बस्ती, डोईवाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दुकान से चोरी की गई नकदी और दस्तावेज बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सचिन पुंडीर, उपनिरीक्षक प्रेम सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल सोविंद्र कुमार शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें