स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

दो महीने में एक परिवार के तीन लोगों को सांप ने डसा, चार साल के बच्चे की मौत से मचा था कोहराम

दो महीने में एक परिवार के तीन लोगों को सांप ने डसा, चार साल के बच्चे की मौत से मचा था कोहराम

-थानाभवन के भैंसानी इस्लामपुर में अब शकील की बेटी को सांप ने काटा, सीएचसी में इलाज को लेकर परिजनों की डॉक्टर से नोकझोंक

शामली। थानाभवन क्षेत्र के भैंसानी इस्लामपुर गांव में सांप निकलने की घटनाओं से एक परिवार खौफ में है। पिछले दो महीने में परिवार के तीन सदस्यों को सांप काट चुका है। इनमें चार साल के बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि अब शकील की बेटी अलशिफा को सोते समय सांप ने काट लिया। परिजन बच्ची को लेकर थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां इलाज को लेकर उनकी डॉक्टर से कहासुनी हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और बच्ची को लेकर वहां से चले गए।

शकील के भाई जावेद के चार वर्षीय बेटे समद को 21 अगस्त को सांप ने काट लिया था। इस घटना में समद की मौत हो गई थी। इसी दौरान जावेद को भी सांप ने काट लिया था, लेकिन समय पर एंटीवेनम मिलने से उनकी जान बच गई। बच्चे की मौत के बाद से ही परिवार के लोग सहमे हुए हैं। अब अलशिफा को सांप काटने की घटना से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। शकील के मुताबिक, पिछले दो महीने में उनके भाई जावेद के घर में चार से पांच बार सांप निकल चुके हैं। लगातार सांप निकलने और परिवार के एक बच्चे की मौत के कारण घर के लोग दहशत में हैं। उन्हें डर है कि कहीं फिर कोई अनहोनी न हो जाए। सीएचसी में हुए विवाद को लेकर डॉक्टर का कहना था कि बच्ची में सांप के काटने के स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं दिए थे। वहीं, परिजनों ने डॉक्टर पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। इसके बाद वे बच्ची को लेकर सीएचसी से चले गए। फिलहाल परिवार में सांप निकलने की घटनाओं को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें