स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम ने देर रात लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के दिए निर्देश

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम ने देर रात लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के दिए निर्देश

देर रात निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

कांवड़ शिविरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर

सुरक्षा और निर्बाध आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता

अधिकारियों को सतर्क रहकर व्यवस्थाएं संभालने के निर्देश

 

 

हाथरस। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शुक्रवार देर रात अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सासनी क्षेत्र स्थित कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ शिविरों, सड़क किनारे की प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जाए, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डीएम ने कहा कि सभी कांवड़ शिविरों में श्रद्धालुओं के ठहरने, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। साथ ही संबंधित विभागों को यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखने और व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कहीं भी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उप जिलाधिकारी सासनी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारी सासनी, अधिशासी अधिकारी सासनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें