स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरण

दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरण

अंबेडकरनगर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से विकास भवन परिसर में दिव्यांगजन विभाग की ओर से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी हरिओम पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक धर्मराज निषाद और जिला पंचायत अध्यक्ष (प्रशासक) शामिल हुए। 

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का जिला विकास अधिकारी सविता सिंह और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए दिव्यांगजनों के कल्याण, उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को उनकी जरूरतों के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।


इसमें 80 साइकिल, 30 व्हीलचेयर, 10 स्मार्ट केन (दृष्टिबाधितों के लिए छड़ी), पांच कान की मशीन, 20 एमआर किट और 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल शामिल हैं।
इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवागमन, दैनिक गतिविधियों और जीवन की विभिन्न चुनौतियों से निपटने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहूलियत प्रदान करने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दिव्यांगजन कल्याण से जुड़ी योजनाओं और जरूरतमंदों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें