स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

दिल्ली प्रदर्शन में जाने से पहले कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल नजरबंद, पुलिस ने घेरा कार्यालय

दिल्ली प्रदर्शन में जाने से पहले कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल नजरबंद, पुलिस ने घेरा कार्यालय

वोट चोरी के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे थे बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
दिल्ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल को शनिवार को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। मनोज अग्रवाल के अनुसार, वह राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। मनोज अग्रवाल ने बताया कि सुबह पुलिस बल उनके सेक्टर-2 स्थित आवास पर पहुंचा। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-64 स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां आदर्श नगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्यालय को घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें दिनभर कार्यालय में नजरबंद रखा गया और कार्यकर्ताओं की आवाजाही रोक दी गई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। मनोज अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी और कुमारी सैलजा के सिपाही पुलिसिया दमन से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोककर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
--------
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें