स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

दिल्ली में CJP के धरना प्रदर्शन के बावजूद महाराजा अग्रसेन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म 'सूर्यवंशी अग्रसेन' का टीज़र और पोस्टर लॉन्च

दिल्ली में CJP के धरना प्रदर्शन के बावजूद महाराजा अग्रसेन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म 'सूर्यवंशी अग्रसेन' का टीज़र और पोस्टर लॉन्च

नई दिल्ली। दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और विपक्षी दलों का बड़ा धरना प्रदर्शन चल रहा है, यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और 'वोटर लिस्ट संशोधन' (SIR) प्रक्रिया को रोकने की मांग को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए पूरी दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बीएनएसएस (BNSS) की धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी गई है। ऐसे हालात के बावजूद भारतीय इतिहास के महान सम्राट, समाजवाद के प्रणेता और अग्रवाल समाज के जनक महाराजा अग्रसेन जी के अद्भुत, प्रेरणादायी जीवन पर आधारित आगामी हिंदी फिल्म 'सूर्यवंशी अग्रसेन' का भव्य टीज़र और पोस्टर लॉन्च आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में किया गया। 

यह गरिमामय अनावरण अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह एवं दिल्ली प्रदेश शपथ ग्रहण समारोह के पावन अवसर पर किया गया। इस अवसर पर देशभर से अग्रवाल समाज के गणमान्य, उद्योगपति, समाजसेवी और हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। तीन बाण धारी मूवी प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस भव्य फिल्म के निर्माता राम किशन अग्रवाल हैं और निर्देशन की कमान संभाली है प्रतिभाशाली निर्देशक सुजीत कुमार ने। यह फिल्म केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि महाराजा अग्रसेन जी के साहस, करुणा, त्याग, समानता और सिद्धांत पर आधारित एक युग का दस्तावेज है।

फिल्म में टेलीविजन और बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों की महफिल नजर आएगी - जिसमें करणवीर बोहरा, प्राची बंसल, राजेश भाटी, फरहीन फलक और दमदार अभिनेता मिलिंद गुणाजी प्रमुख भूमिकाओं में है qनिर्माता राम किशन अग्रवाल ने बताया कि सूर्यवंशी अग्रसेन सिर्फ एक फिल्म नहीं, हमारी संस्कृति और सनातन मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास है। महाराजा अग्रसेन जी ने जो समाजवाद और आर्थिक समरसता का पाठ पढ़ाया, उसे आज के सिनेमा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। निर्देशक सुजीत कुमार ने कहा कि इस फिल्म को बड़े पैमाने पर, ऐतिहासिक तथ्यों और भव्य सेट्स के साथ फिल्माया गया है। हमें विश्वास है कि यह फिल्म हर भारतीय को गौरवान्वित करेगी। फिल्म के टीजर और पोस्टर को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है."

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें