स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता की भावना भी मजबूत होती: डॉ. विनोद बिंद

बघेल रामलीला समिति के विजयादशमी महोत्सव में शामिल हुए सांसद डॉ. विनोद बिंद

धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता की भावना भी मजबूत होती: डॉ. विनोद बिंद

पायनियर। चन्दौली

गोपीगंज क्षेत्र में आयोजित बघेल रामलीला समिति के विजयादशमी महोत्सव में शामिल होकर भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने रामलीला मंचन के माध्यम से प्रस्तुत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को स्मरण किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

विजयादशमी के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और धर्म की स्थापना के संदेश को प्रमुखता से याद किया गया। इस दौरान पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि विजयादशमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जीवन से सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक समरसता, न्याय और मर्यादा के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। भगवान श्रीराम ने अपने आचरण से यह संदेश दिया कि जीवन में परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, मनुष्य को सदैव सत्य और धर्म का साथ देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और नैतिक जीवन की प्रेरणा मिलती है। धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता की भावना भी मजबूत होती है।
इस अवसर पर उन्होंने बघेल रामलीला समिति के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों, कलाकारों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का वातावरण कायम रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें