स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

धरासू पुलिस ने गोवंशों के गले में पहनाई रेडियम टेप, हादसों की रोकथाम की पहल

धरासू पुलिस ने गोवंशों के गले में पहनाई रेडियम टेप, हादसों की रोकथाम की पहल
  • गोवंश स्वामियों को खुले में पशु न छोड़ने की दी सलाह, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ उत्तरकाशी पुलिस अब बेजुबान पशुओं की सुरक्षा के लिए भी संवेदनशील पहल कर रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में धरासू पुलिस ने सड़क पर विचरण करने वाले गोवंशों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक धरासू दर्शन प्रसाद काला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिन्यालीसौड़, पीपलमंडी और आॅलवेदर रोड क्षेत्र में घूम रहे गोवंशों के गले में रेडियम टेप पहनाई। इस पहल का उद्देश्य सायंकाल, रात्रि और कम रोशनी के समय पशुओं की दृश्यता बढ़ाना है, ताकि वाहन चालक उन्हें दूर से आसानी से देख सकें और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सड़कों पर खुले घूमने वाले गोवंश अक्सर सड़क हादसों का कारण बनते हैं, जिनमें पशुओं के साथ-साथ वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं। रेडियम टेप लगाने से अंधेरे में पशुओं की पहचान आसान होगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पशुपालकों और गोवंश स्वामियों को भी जागरूक किया। उन्हें अपने पशुओं को खुले में न छोड़ने, नियमित देखभाल करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि पशुओं की सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उत्तरकाशी पुलिस की इस मानवीय पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा है। बेजुबान पशुओं की सुरक्षा के लिए उठाया गया यह छोटा कदम न केवल कई अनमोल जीवन बचाने में मददगार साबित होगा, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी मजबूत करेगा। पुलिस का मानना है कि संवेदनशीलता और जागरूकता के माध्यम से ही मानव और पशु दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें