स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

डीएम व एसएसपी ने मां कामाख्या गोमती, रेछघाट का किया निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने मां कामाख्या गोमती, रेछघाट का किया निरीक्षण

  • दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग और गोताखोरों की तैनाती के दिए निर्देश

पायनियर संवाददाता। मवई/अयोध्या

नवरात्र और दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मां कामाख्या धाम स्थित गोमती घाट तथा रेछ घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रस्तावित प्रतिमा विसर्जन स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

डीएम और एसएसपी ने मां कामाख्या मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन परिक्रमा मार्ग का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान लगभग 137 मूर्ति विसर्जन प्रस्तावित है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम समय से पूरे किए जाएं। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने, वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करने तथा भारी बारिश के कारण जल स्तर को देखते हुए सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने तथा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। 

इस मौके एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीदर विजय कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल और ईओ निखिलेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राधेश्याम राय, सीओ अरविन्द सोनकर, एसओ बाबा बाजार शैलेंद्र कुमार आजाद और निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें