स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशाना

डीएम ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं

डीएम ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं

-सैनिक बंधु बैठक में राजस्व, सिंचाई, पंचायती राज और शस्त्र अनुभाग से जुड़ी शिकायतें उठीं, करीब 100 पूर्व सैनिकों ने लिया हिस्सा

शामली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में बुधवार को जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में सैनिक बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं पर चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने राजस्व, सिंचाई, पंचायती राज और शस्त्र अनुभाग समेत विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के प्रार्थना पत्र दिए। जिलाधिकारी ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सैनिक बंधु बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें मौजूद लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में उद्योग विभाग के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को स्वरोजगार, उद्योग स्थापना तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी और रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाओं को सम्मानित किया। बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह (अप्रा.) सहित करीब 100 भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवाएं और उनके आश्रित मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें