स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

डीएम ने सई नदी पर बने पैदल पुल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने नदी में जनसहयोग से अपशिष्ट की सफाई के प्रयासों की सराहना

डीएम ने सई नदी पर बने पैदल पुल का किया निरीक्षण

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शहीद स्मारक मुंशीगंज स्थित सई नदी पर बने पैदल पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए उसके रख-रखाव, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पुल की मरम्मत कराने के साथ ही उसकी पुताई कराई जाए, डस्टबिन, दोनों तरफ प्रकाश की व्यवस्था व लोगों की सुविधा एवं आवागमन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक स्थानों पर साइनेज लगाए जाएं। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल से जुड़े आवश्यक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें व स्थल की व्यवस्था और सुंदरता में सुधार हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सई नदी के घाट के विकास के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक योजना के तहत यहां घाट के निर्माण की संभावनाओं पर कार्य किया जाए, जिससे भविष्य में इस स्थल को अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जा सके।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सई नदी में जनसहयोग से अपशिष्ट की सफाई के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
आमजन के सहयोग से स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे प्रयास सराहनीय हैं। नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें