स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

डीएम-एसपी ने मृतक के परिजनों से मिलकर जाना हाल

जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही: डीएम

डीएम-एसपी ने मृतक के परिजनों से मिलकर जाना हाल

 श्रावस्ती ।  गिलौला - विगत दिनों विकास खण्ड गिलौला के अन्तर्गत ग्राम मोहम्मदापुर में विधुत लाइन सही करने के दौरान करंट लगने के कारण दो लोगों वेद प्रकाश पाठक एवं सचिन मिश्रा की मृत्यु हो गई थी। जिसको संज्ञान लेते हुए आज जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मृतक के परिजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी।

 उन्होने भगवान से प्रार्थना किया कि उनके परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहने की क्षमता प्रदान करे और मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करे। उन्होने उपस्थित अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया घटना का सर्वे कराकर आज शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा उन्होने गांव की सम्पूर्ण विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु निर्देश दिये। उन्होने परिजनों को आश्वस्त भी किया कि इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


जिलाधिकारी ने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि परिवार के इस असहनीय दुख-दर्द में हर समय जिला प्रशासन उनके साथ है। सरकार द्वारा प्रदत्त नियमानुसार सभी सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। उन्होने मृतक की पत्नी को सांत्वना हुए कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में स्वयं, बच्चों एवं परिवारजनों को संभालें।
इस दौरान उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत राज नरायण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें