स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, घर से निकालने का आरोप

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, घर से निकालने का आरोप

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहा के पास मॉडल सिटी निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज में दो लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण मांगने, गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,लक्ष्मी पुत्री फूलचंद्र निवासिनी मॉडल सिटी ने पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया की गत चार सितंबर 2026 की सुबह करीब नौ बजे वह अपने आठ माह के बेटे के साथ कमरे में थी। 

इसी दौरान उसकी जेठानी रंजीता, जेठ नीरज, भतीजी कशिश और भतीजा जतिन एकराय होकर कमरे में घुस आए और पैसों की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।करीब एक घंटे बाद लक्ष्मी के पति विक्रम और उसके पिता मौके पर पहुंचे। पति व अन्य ससुराल वालों ने लक्ष्मी के पिता से दो लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण की मांग की। पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि वह पहले ही कर्ज लेकर अपनी सामर्थ्य के अनुसार शादी में सामान दे चुके हैं। 

इस बात को लेकर पति विक्रम ने अपने ससुर के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। इसके बाद पति और अन्य ससुराल वालों ने लक्ष्मी व उसके पिता के साथ मारपीट की और दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे और उसके पिता को केवल पहने हुए कपड़ों में ही घर से बाहर कर दिया गया।पीड़िता ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं संबंध में पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें