स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

चुनाव आयोग की स्पष्टता से विपक्ष के भ्रम और आरोपों की सच्चाई सामने आई : अजय वर्मा

चुनाव आयोग की स्पष्टता से विपक्ष के भ्रम और आरोपों की सच्चाई सामने आई : अजय वर्मा

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। नगर पालिका सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर अजय वर्मा ने चुनाव आयोग के हालिया संयुक्त बयान का हवाला देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी स्पष्टिकरण के बाद रकफ सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम की स्थिति स्पष्ट हो गई है। महापौर अजय वर्मा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा दोनों चुनाव आयुक्तों की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में स्पष्ट किया गया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (रकफ) सहित प्रमुख निर्णय आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 24 जून 2025 के मूल आदेश से लेकर विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रक्रिया से संबंधित समय-सारणी तक, निर्णय आयोग की पूर्ण सहमति से लिए गए हैं। महापौर ने फॉर्म-6 को लेकर उठाए जा रहे सवालों का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि रकफ के दौरान फॉर्म-6 से जुड़े घोषणा-पत्र की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से वैधता स्पष्ट की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि गैर-रकफ अवधि में पूर्व से लागू नियमों के तहत निर्धारित फॉर्म ही प्रभावी हैं और प्रक्रिया में किसी प्रकार के बदलाव या हेरफेर का प्रश्न नहीं है। महापौर ने कहा कि विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय उनके आधिकारिक स्पष्टीकरण और उपलब्ध तथ्यों को सामने रखकर जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में जनता का विश्वास और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा दोनों महत्वपूर्ण हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट एवं जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी, सभासद कैलाश गुरुरानी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें