स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

छात्रों ने रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख, एक माह चलेगा विशेष अभियान

छात्रों ने रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख, एक माह चलेगा विशेष अभियान

  • 60 वार्डों में चला ‘एक दिन, एक घंटा, एकसाथ’ महा सफाई अभियान
  • पार्षदों, स्वयंसेवियों, छात्रों व सफाई मित्रों समेत 28,700 लोगों ने किया प्रतिभाग

पायनियर संवाददाता।अयोध्या

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम की ओर से मंगलवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एकसाथ’ महा सफाई अभियान चलाया गया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में शहर के सभी 60 वार्डों में एक साथ सफाई की गई। अभियान में पार्षदों, स्वयंसेवियों, विद्यार्थियों, सफाई मित्रों सहित कुल 28,700 लोगों ने प्रतिभाग कर स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छता की शपथ ली।

मुख्य कार्यक्रम साकेत अंडरपास स्थित सूर्य द्वार से लता चौक तक आयोजित हुआ। इसमें आठ विद्यालयों के करीब 1,800 छात्र-छात्राओं और नगर निगम के 300 सफाई मित्रों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ अयोध्या का संदेश दिया।

नगर निगम के सभी 60 वार्डों में संबंधित पार्षदों की सहभागिता से अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर सफाई कर लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम के अनुसार, स्वच्छता ही सेवा के तहत विशेष स्वच्छता अभियान एक माह तक जारी रहेगा।

इन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग

अभियान में महाराजा इंटर कॉलेज, महाराजा पब्लिक स्कूल, तुलसी कन्या इंटर कॉलेज, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज, जनता अवध इंटर कॉलेज, शिव दयाल इंटर कॉलेज और लक्ष्मण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर्यन शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश झा, देवी शुक्ला, विजेंद्र वर्मा, स्वच्छ भारत मिशन समन्वयक सूर्य प्रताप सिंह सहित स्वच्छ भारत मिशन की टीम मौजूद रही।इसके अलावा समाजसेवी आलोक सिंह राणा, भास्कर शुक्ला, इंद्रप्रीत सिंह बेदी, डा. रुचिरा सिंह, मीना यादव, विनीत पांडेय और पार्षद अनीता द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने भी अभियान में सहभागिता की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें