स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

मध्य कमान ने जीती ऑफिसर्स 6-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट की ट्रॉफी

मध्य कमान ने जीती ऑफिसर्स 6-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट की ट्रॉफी

फाइनल में मध्य यूपी सब एरिया को 2-1 से हराया

लखनऊ। मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) मुख्यालय ने ऑफिसर्स 6-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट-2026 का खिताब शानदार जीत के साथ 2-1 से अपने नाम कर लिया। 11 गोरखा राइफल्स सेंटर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में मध्य कमान ने मध्य यूपी सब एरिया को पेनल्टी स्ट्रोक में 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। निर्धारित समय में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से किया गया।

पेनल्टी स्ट्रोक में मध्य कमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल दागकर जीत सुनिश्चित की गई। वहीं मध्य यूपी सब एरिया की ओर से पेनल्टी स्ट्रोक में प्रयास किए गए, लेकिन टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता (जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान) ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इस अवसर पर अपने आर्शीवचन में कहा कि ऐसे टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि अधिकारियों के बीच टीमवर्क, अनुशासन और आपसी समन्वय को भी मजबूत करते हैं।

मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बताते चले कि टूर्नामेंट के मैचों के आयोजन में स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया, जिसके प्रशिक्षित रेफरी और अंपायर ने मैचों का संचालन किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें