स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

पूर्व एआरटीओ के घर से करोड़ों रुपए की नगदीं एवं सोना बरामद

पूर्व एआरटीओ के घर से करोड़ों रुपए की नगदीं एवं सोना बरामद

आय से अधिक संपत्ति मामले में रिटायर एआरटीओ के ठिकानों पर छापेमारी, 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

 

लखनऊ। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने आगरा के पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 और 8 जुलाई को लखनऊ स्थित उनके आवास पर दो दिवसीय सर्च अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जो खुलासे हुए, उन्होंने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया।

बता दें तलाशी के दौरान टीम ने आवास के विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखी गई करीब 1.62 करोड़ रुपये की नकदी, लगभग 13 किलोग्राम सोना और 9 किलोग्राम चांदी बरामद की। इसके अलावा भारी मात्रा में बहुमूल्य आभूषण, बैंक खातों, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट सहित निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले।

जांच में लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई स्थानों पर स्थित आवासीय भवनों, भूखंडों, कृषि भूमि तथा फ्लैट बुकिंग से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए। तलाशी के दौरान दो चार पहिया वाहन, एक रिवॉल्वर और अन्य मूल्यवान घरेलू सामान भी मिला।

सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार अब तक बरामद नकदी, सोना-चांदी, आभूषण, निवेश और चल-अचल संपत्तियों का अनुमानित मूल्य लगभग 35 करोड़ रुपये आंका गया है। मामले में आय से अधिक संपत्ति की जांच आगे भी जारी रहेगी और बरामद दस्तावेजों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है।

उत्कृष्ट कार्रवाई पर टीम को मिला पुरस्कार

इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश तथा निदेशक, सतर्कता अधिष्ठान ने लखनऊ सेक्टर की कार्रवाई करने वाली टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी और प्रभावी कार्रवाई बताया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें