स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

देवप्रयाग के निकट 150 मीटर नीचे नदी किनारे गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

देवप्रयाग के निकट 150 मीटर नीचे नदी किनारे गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

देवप्रयाग, 15 अक्टूबर। उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार ग्राम पाली के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक और एक महिला की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह कार संख्या HR-68 C 1242 चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे करीब 150 मीटर तक जा गिरी और नदी किनारे पहुंच गई। वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। वहीं, श्रीनगर से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में दूसरी टीम भी बचाव कार्य के लिए पहुंची। एसडीआरएफ टीमों के पहुंचने से पहले ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटनास्थल की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और नदी के रास्ते को देखते हुए एसडीआरएफ के सामने शवों को सुरक्षित बाहर निकालने की चुनौती थी। टीम ने सुनियोजित तरीके से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे एक पुरुष और एक महिला के शवों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों शवों को राफ्ट के सहारे नदी पार कराकर देवप्रयाग पहुंचाया गया। यहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस को सौंप दिए गए। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सत्येश्वरी देवी (72) पत्नी हुकम सिंह चौहान (निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली) के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान कार चालक अनिल के रूप में बताई गई है।


घायलों में उत्तम सिंह (33) पुत्र मोहन सिंह (निवासी ग्राम लाडोली, रुद्रप्रयाग), टीशा रावत (18) (निवासी ग्राम बीना, रुद्रप्रयाग) और सुनीता देवी (45) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत (निवासी ग्राम बीना, जिला रुद्रप्रयाग) शामिल हैं। हादसे में दो लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें