स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

चक्रवात व पेड़ गिरने से मृत चार लोगों के परिजनों से मिले बृजेंद्र तिवारी, हर परिवार को ₹4 लाख राहत दिलाने का भरोसा

चक्रवात व पेड़ गिरने से मृत चार लोगों के परिजनों से मिले बृजेंद्र तिवारी, हर परिवार को ₹4 लाख राहत दिलाने का भरोसा

बलरामपुर। विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर सदर में भीषण चक्रवात और पेड़ गिरने से हुई दर्दनाक दुर्घटना में मृत चार लोगों के परिजनों से रविवार को सदर विधायक पलटू राम ने संयुक्त चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

विधायक पलटू राम ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आपदा राहत कोष के तहत प्रत्येक मृतक के आश्रित परिवार को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि राहत राशि की प्रक्रिया तत्काल पूरी कराई जाएगी ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। इस दुर्घटना में पोस्टमार्टम किए गए मृतकों में कलंदरपुर निवासी प्रेम नारायण शुक्ला और उनकी पत्नी चंपा देवी, जिगना निवासी रेनू देवी तथा पचौथा निवासी संदीप कुमार गौतम शामिल हैं। सदर विधायक ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में भाजपा और सदर विधायक का परिवार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना और सहयोग के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, देहात मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाठक 'वीरू', चाउरखाता मंडल अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान विजय शुक्ला, घनश्याम पांडेय, पूर्व प्रधान रामकिशुन चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष अफसर सिंह, ग्राम प्रधान शौकत अली, डॉ. गोमती प्रसाद, देवेंद्र सिंह, रंगीलाल, गंगाराम, विनोद गौतम, चंदन मिश्रा, प्रदीप गौतम, हरिराम, राजकुमार, सूरजलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और परिजन मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट बी पी त्रिपाठी ,बलरामपुर

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें