स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

बिजली निगम के 1177 ठेका कर्मियों को नहीं मिला वेतन, किया प्रदर्शन

बिजली निगम के 1177 ठेका कर्मियों को नहीं मिला वेतन, किया प्रदर्शन

आक्रोशित यूनियन ने एसई को सौंपा आंदोलन का नोटिस, जल्द भुगतान की मांग

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत फरीदाबाद और पलवल के 1177 कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष है। वेतन भुगतान में देरी के विरोध में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन ने बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यूनियन ने अधीक्षण अभियंता को आंदोलन का नोटिस सौंपकर बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की।

यूनियन के अनुसार, फरीदाबाद के 877 और पलवल के 300 ठेका कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के सामने दशहरा और दीपावली के त्योहार मनाने का संकट खड़ा हो गया है। नियमानुसार प्रत्येक माह की सात तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन का नेतृत्व यूनिट प्रधान रामकेश और सचिव वेदप्रकाश कर्दम ने किया। यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी ने कहा कि बिजली व्यवस्था सुचारु रखने वाले कर्मचारियों को अपनी मेहनत की कमाई के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

सर्कल सचिव कृष्ण कुमार ने सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन तत्काल जारी करने, भविष्य में हर माह की पहली तारीख तक भुगतान सुनिश्चित करने और देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। कार्यकारी अभियंता संजय मंगला ने जल्द वेतन भुगतान करवाने का आश्वासन दिया। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें