स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

बड़ी साजिश नकाम, अल कायदा का संदिग्ध गिरफ्तार

बड़ी साजिश नकाम, अल कायदा का संदिग्ध गिरफ्तार

अल कायदा इन इंडियन सब-कॉटीनेंट की विचारधारा से जुड़े लोगो के ग्रुप में कोड में होती थी बाते

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) की विचारधारा के प्रचार-प्रसार और युवाओं को कथित तौर पर जिहादी गतिविधियों से जोड़ने के आरोप में शनिवार को आजमगढ़ से 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। एटीएस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील निवासी ग्राम चितारा महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ के रूप में हुई है।  जहां सूचना मिली थी कि आरोपी नबील सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों की साजिश कर रहा था।

जांच में उसके एक्यूआईएस की विचारधारा से प्रभावित होने और युवाओं को सोशल मीडिया ग्रुप्स के माध्यम से अपने साथ जोड़ने के प्रयासों की जानकारी सामने आने का दावा किया गया है। एटीएस के अनुसार, आरोपी नबील ने कथित तौर पर व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाए थे, जिनमें जम्मू-कश्मीर के युवाओं के अलावा विदेशों के लोग भी जुड़े हुए थे। इन ग्रुप्स में कथित तौर पर जिहादी विचारधारा से जुड़ी सामग्री साझा की जाती थी। वहीं एटीएस का दावा है कि नबील के मोबाइल फोन की जांच के दौरान अरबी नाम ला गालिब इल्लल्लाह से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने की जानकारी मिली।

ग्रुप के सदस्यों को कथित तौर पर मुजाहिद कहकर संबोधित किया जाता था और गतिविधियों के लिए अलग-अलग कोड शब्दों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। एटीएस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल से एक्यूआईएस और अल-कायदा से जुड़े आतंकियों की विचारधारा से संबंधित साहित्य साझा किए जाने के भी साक्ष्य मिले हैं। एटीएस ने यह भी दावा किया कि आरोपी नबील कई अन्य व्हाट्सएप ग्रुप्स से जुड़ा था, जिनमें बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब समेत विभिन्न देशों के लोग शामिल थे।

जांच में कथित तौर पर विदेश जाकर आतंकी प्रशिक्षण लेने, विस्फोटक तैयार करने और भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने से संबंधित चर्चाओं का भी पता चलने की बात एटीएस ने ने कही है। हालांकि, इन आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी। इस मामले में एटीएस थाना, लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया था। जहां शनिवार को एटीएस की टीम ने आरोपी मोहम्मद नबील को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें