स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

भव्य एयर शो के लिए सज रही काशी, सुरक्षा पुख्ता इंतजाम

महापौर, डीएम व नगर आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा, नमो घाट से ब्रह्मघाट तक पैदल निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

भव्य एयर शो के लिए सज रही काशी, सुरक्षा पुख्ता इंतजाम

मेहमाननवाजी और सुरक्षा में कोई कोर-कसर नहीं, बोले-दर्शकों को नहीं होने देंगे कोई असुविधा
दर्शकों की सहूलियत के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम और दिशा-सूचक साइनेज बोर्ड से सुसज्जित किए गए मार्ग

पायनियर समाचार सेवा। वाराणसी

भारतीय वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में काशी में होने वाले ऐतिहासिक और भव्य 'एयर शो' की तैयारियां अब अंतिम चरण में चल रही हैं। इस क्रम में काशी को सजाया व संवारा जा रहा है। मेहमाननवाजी और सुरक्षा में कोई कोर-कसर न रहे, इसके लिए प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों का अमला पूरी तरह मैदान में उतर आया है। इसी कड़ी में सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नमो घाट से लेकर ब्रह्मघाट तक पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​निरीक्षण के दौरान महापौर व प्रशासनिक टीम ने नमो घाट से ब्रह्मघाट के बीच गंगा तट की पटरियों, संपर्क मार्गों और गलियों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों को बारीकी से परखा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि एयर शो के दौरान देश-विदेश और विभिन्न जनपदों से आने वाले लाखों दर्शकों, पर्यटकों और वीवीआईपी अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहनी चाहिए। महापौर, डीएम और नगर आयुक्त ने पैदल चलकर गंगा के घाटों की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान घाटों पर लगाए जा रहे दिशा-सूचक साइनेज बोर्ड, पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम, मोबाइल टॉयलेट और डस्टबिन स्थापना के कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद मातहतों को हिदायत दी कि तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कर लिए जाएं ताकि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की व्यवस्था में चूक न हो। ​निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त समेत अन्य संबंधित विभागों के अभियंता, जोनल अधिकारी और निगम के अधिकारी भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें