स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

भारी बर्फबारी के बीच डेढ़ दिन में पूरा हुआ रेस्क्यू अभियान, 67 ट्रेकर्स सुरक्षित

भारी बर्फबारी के बीच डेढ़ दिन में पूरा हुआ रेस्क्यू अभियान, 67 ट्रेकर्स सुरक्षित

  • कालिंदी पास समेत पांच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रेकर्स, पोर्टर्स और सपोर्ट स्टाफ को निकाला गया

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के बीच फंसे ट्रेकर्स, पोर्टर्स और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान डेढ़ दिन में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर 67 लोगों को सुरक्षित निचले क्षेत्रों तक पहुंचाया। अभियान के दौरान आॅडिन कोल बेस से 29, जोगिन-1 क्षेत्र से आठ, सतोपंथ क्षेत्र से आठ, कालिंदी पास क्षेत्र से 19 तथा वासुकी ताल क्षेत्र से तीन आर्मी पोर्टर्स को सुरक्षित निकाला गया।
रेस्क्यू के पहले दिन जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं हर्षिल पहुंचे और अभियान की निगरानी की। शाम को स्मार्ट कंट्रोल रूम से रेस्क्यू की प्रगति पर नजर रखी गई। दूसरे दिन भी जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम से अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र पूरे अभियान के दौरान हर्षिल में मौजूद रहीं। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से अभियान पूरा हुआ। प्रशासन के अनुसार श्रीकंठ एक्सपीडिशन का 18 सदस्यीय एसएसबी दल अभियान जारी रखे हुए है। वहीं सुदर्शन पीक के 12, भागीरथी-2 (आर्मी) के 20, भागीरथी-2 के नौ तथा शिवलिंग अभियान के सात और पांच सदस्यीय दल सुरक्षित लौट रहे हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि विषम मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद सभी एजेंसियों ने बेहतर समन्वय और तत्परता से कार्य किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें