स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगाँठ के अवसर पर वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में शामिल होगी सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम

भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगाँठ के अवसर पर वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में शामिल होगी सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम

पायनियर संवाददाता। वाराणसी

भारतीय वायु सेना की सुप्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम 25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित होने वाले ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का प्रमुख आकर्षण होगी। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य हवाई प्रदर्शन में सारंग टीम अपनी शानदार हवाई कलाबाज़ियों और सटीक उड़ान कौशल का प्रदर्शन करेगी। वर्ष 2003 में स्थापित सारंग टीम ने तब से न केवल देश में, बल्कि विश्व के अनेक देशों में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है।

नमो घाट पर होने वाला यह हवाई प्रदर्शन वाराणसी के लोगों को सारंग टीम के अद्भुत हवाई करतबों को प्रत्यक्ष देखने का अवसर प्रदान करेगा। पाँच स्वदेशी उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों (ALH) ध्रुव के साथ उड़ान भरने वाली यह टीम अपने समन्वित फॉर्मेशन और सटीक उड़ान कौशल के माध्यम से भारतीय वायु सेना की उच्च स्तरीय उड़ान दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और व्यावसायिक उत्कृष्टता का परिचय देगी।

अपने विशिष्ट हवाई प्रदर्शनों के लिए प्रसिद्ध सारंग टीम स्वदेशी विमानन क्षमता का सशक्त प्रतिनिधित्व करती है और भारतीय वायु सेना के राजदूत के रूप में देश-विदेश में भारत की विमानन उपलब्धियों को प्रदर्शित करती है। यह टीम उत्कृष्टता के प्रति भारतीय वायु सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को विमानन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें