स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाला ज्योति यात्रा

भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाला ज्योति यात्रा

पायनियर ।  सोनभद्र

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा से पूर्व रावर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना गया। इस मौके पर घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चैबे, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा मौजूद रहे। इसके उपरांत रामलीला मैदान, रावर्ट्सगंज से स्वर्ण जयन्ती चैराहा तक विशाल सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल व कार्यक्रम संयोजक रजनीश रघुवंशी ने किया।

 कार्यक्रम में मुख्यअतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिन्द ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा का संदेश पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने आये हुए अतिथि का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प है।

 इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, रामलखन सिंह, ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, शंम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर खरवार, अमरेश पटेल, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्या, शारदा खरवार, जिला मंत्री अनिल सिंह, मनोज सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें