स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

भाजपा की बैठक में शिक्षक एमएलसी और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

भाजपा की बैठक में शिक्षक एमएलसी और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।
बैठक में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं अम्बेडकरनगर के एमएलसी चुनाव जिला प्रवासी अवधेश पांडेय बादल ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को अधिकतम मत दिलाने की रणनीति पर चर्चा की। 

उन्होंने चुनाव संयोजक और सहसंयोजकों के साथ मतदान स्थलों पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से प्रभावी भूमिका निभाने का आ’’ान किया। अकबरपुर विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडेय ने वरिष्ठ नेताओं और मंडल अध्यक्षों के साथ संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, टांडा विधानसभा प्रभारी शोभानाथ वर्मा ने लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करने और बूथ संगठन को मजबूत करने का आ’’ान किया।

बैठक में विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा ‘साधु’, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, जिला मंत्री अखंड वर्मा, विनय पांडेय, अंजू पांडेय, अभिषेक निषाद, शिव पूजन राजभर, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अमित सिंह, पूर्व जिला मंत्री संजय सिंह, रमेश गुप्ता, गया प्रसाद वर्मा, आदर्श चौधरी, राजेश पांडेय, आनंद वर्मा, रणजय सिंह, अंकित अग्रहरि, शिक्षक एमएलसी चुनाव संयोजक संजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह डिंपू, गौरव श्रीवास्तव, शशि दुबे और पूर्व राज्य मंत्री विद्यावती राजभर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें