स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

बेटे के जन्म की खुशियां मनाने घर लौट रहा था जवान, तिरंगे में लिपटकर पहुंचा शव

बेटे के जन्म की खुशियां मनाने घर लौट रहा था जवान, तिरंगे में लिपटकर पहुंचा शव

28 दिन के बेटे के सिर से उठा पिता का साया, सड़क हादसे में घायल दिनेश वशिष्ठ ने 15 दिन बाद तोड़ा दम

कविता। फरीदाबाद
हीरापुर गांव में 28 दिन पहले जिस घर में बेटे के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। नवजात बेटे को देखने और परिवार के साथ समय बिताने छुट्टी लेकर घर लौट रहे भारतीय सेना के जवान दिनेश वशिष्ठ (28) की सड़क हादसे में घायल होने के 15 दिन बाद शनिवार को दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार को ही पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान की मौत से पत्नी और 28 दिन के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया।

सात साल पहले सेना में हुए थे भर्ती

दिनेश वशिष्ठ भारतीय सेना की 48 आर्म्ड रेजिमेंट की 22 आरआर यूनिट में सवार पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के बारामूला में थी। करीब सात साल पहले वह सेना में भर्ती हुए थे। 29 नवंबर 2022 को उनकी शादी कोसी निवासी ज्योति से हुई थी। हाल ही में बेटे का जन्म होने पर परिवार में खुशियों का माहौल था। बेटे के जन्म की खुशी में परिवार के पास आने के लिए दिनेश दो अक्टूबर की रात छुट्टी लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान फरीदाबाद में जेसीबी चौक के पास उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दिनेश समेत गाड़ी में सवार छह लोग घायल हुए थे। अन्य घायलों की हालत अब ठीक बताई जा रही है।

पिता ने दी अंतिम विदाई

हादसे के बाद दिनेश को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से अगले दिन दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल रेफर किया गया। करीब 15 दिन तक चले उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शनिवार को हीरापुर गांव में पिता सूरज प्रकाश ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के समय परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम थीं। परिवार में बड़े भाई जयप्रकाश और दो बड़ी बहनें भी हैं
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें