स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

बेहता नाले में नहाते समय श्रमिक की डूबकर मौत

बेहता नाले में नहाते समय श्रमिक की डूबकर मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद क्षेत्र के बाकीनगर गांव के पास रविवार शाम बेहता नाले में नहाने के दौरान एक श्रमिक की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से श्रमिक की तलाश शुरू कराई गई। मृतक की पहचान बाकीनगर निवासी मुफीस (35) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मुफीस तीन दिन पहले ही दिल्ली से वापस आए थे और वहां ई-रिक्शा चलाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह नाले में नहा रहे थे। 

इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने के लिए डंडा पकड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह डंडा नहीं पकड़ सके। मलिहाबाद एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शाम करीब पांच बजे भी मुफीस नशे की हालत में नाले में नहा रहे थे। परिजन उन्हें वहां से निकालकर घर ले गए थे। कुछ देर बाद वह दोबारा नाले में पहुंचकर नहाने लगे। 

इसी दौरान उन्होंने अचानक बचाव के लिए आवाज लगाई और देखते ही देखते पानी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों को सूचना देकर शव की तलाश शुरू कराई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी फिरोज और एक बेटा फाजिल है। पुलिस मौके पर मौजूद रही और घटना की जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें