स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

बरेली की रिदम शर्मा ने डेफ एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

विजय जुलूस निकालकर खिलाड़ियों ने किया सम्मान, जापान में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

बरेली की रिदम शर्मा ने डेफ एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

बरेली। मलेशिया में आयोजित डेफ एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बरेली की बेटी रिदम शर्मा ने दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और शहर का नाम रोशन किया है। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने जापान में जनवरी में होने वाली विश्व डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। रिदम की इस उपलब्धि से उत्साहित बरेली के खिलाड़ियों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए विजय जुलूस निकाला।

विजय जुलूस इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर रोड नंबर सात से गुजरा और वापस रोड नंबर चार स्थित स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने रिदम की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उनके कोच और अंतरराष्ट्रीय एथलीट अजय कश्यप भी मौजूद रहे। उन्होंने रिदम की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें प्रशिक्षण दिया और इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में डेफ संगठन के सचिव विमल शर्मा, सुमित यादव, समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नूतन शर्मा, अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन अहमद और काले वाल्मीकि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
रेलवे के पूर्व क्रिकेटर संजय कुमार ने रिदम शर्मा और उनके कोच अजय कश्यप को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। रेलवे क्रीड़ा सचिव गीता शर्मा अरोड़ा तथा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पदमबीर सिंह और जसवीर सिंह ने भी रिदम और उनके कोच को बधाई दी। इस अवसर पर धर्मेंद्र पवार और सतवीर यादव समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
रिदम की सफलता ने बरेली के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है। अब सभी की निगाहें जापान में होने वाली विश्व चैंपियनशिप पर हैं, जहां उनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें