स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

बाल कटवाने को लेकर विवाद के बाद फायरिंग, दो भाइयों पर जानलेवा हमला; दोनों आरोपी गिरफ्तार

बाल कटवाने को लेकर विवाद के बाद फायरिंग, दो भाइयों पर जानलेवा हमला; दोनों आरोपी गिरफ्तार

पावटीकलां में अंकित और उसके भाई पर तमंचों से चलाई थीं गोलियां, बाल-बाल बची जान; पुलिस ने 12 और .315 बोर के हथियार व कारतूस किए बरामद

सन्नी गर्ग। शामली/कैराना

गांव पावटीकलां में दुकान पर बाल कटवाने के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी और हाथापाई के बाद दो भाइयों ने अंकित और उसके भाई अंकुश पर तमंचों से फायरिंग कर दी। दोनों भाई हमले में बाल-बाल बच गए। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कैराना पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो अवैध हथियार और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को गांव पावटीकलां निवासी अंकित पुत्र सुशील और रवि पुत्र राधेश्याम के बीच दुकान पर बाल कटवाने के दौरान विवाद हो गया था। बताया गया कि बनियान फेंकने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हुई। कुछ समय बाद रवि और उसका भाई रजत तमंचे लेकर अंकित के घर के पास रास्ते पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए अंकित और उसके भाई अंकुश को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोलियां चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

अंकित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी ग्राम जंधेड़ी से बीबीपुर जाने वाले रास्ते पर तिराहे के पास स्थित ट्यूबवेल से की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि और रजत पुत्रगण राधेश्याम, निवासी गांव पावटीकलां, थाना कैराना, जिला शामली के रूप में हुई है। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध हथियार, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद करने की जानकारी दी है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कैराना पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक सतीश सिंह, सुनील कुमार और पीडी शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें