स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

बाइक सवार झपटमारों का आतंक खत्म

बाइक सवार झपटमारों का आतंक खत्म

गोमतीनगर पुलिस ने दबोचा शातिर,ऑटो-बाइक से जा रही महिलाओं को बनाते थे निशाना, पर्स-चेन झपटकर होते थे फरार,एक बाल अपचारी भी संरक्षण में

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में ऑटो और बाइक से सफर कर रही महिलाओं से पर्स व चेन झपटमारी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। क्राइम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन और गोमतीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए आभूषण, मोबाइल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को आरआर पैराडाइज ग्रीन, ओमेगा ग्रीन अयोध्या रोड निवासी निष्ठा खरे ने गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 

आरोप था कि बाइक सवार दो युवकों ने उनका पिंक रंग का बैग झपट लिया। बैग में करीब नौ हजार रुपए नकद, सोने की चेन, अंगूठी, वीवो मोबाइल फोन और जरूरी पहचान पत्र रखे थे।मामले के खुलासे के लिए गठित संयुक्त पुलिस टीम ने जमीनी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के साथ मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी क्रम में 27 सितंबर को आरआर बंधा रोड से इंदिरानगर निवासी नूर आलम (20) को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया।

पूछताछ और बरामदगी के दौरान सामने आया कि आरोपियों के पास बरामद कुछ माल मड़ियांव थाना क्षेत्र में गत नौ सितंबर को बाइक से जा रही महिला से हुई चेन झपटमारी से भी संबंधित है। इस मामले में साई सिटी, आईआईएम रोड निवासी त्रिलोक कुमार त्रिवेदी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने दोनों मामलों में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है, जबकि उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें