स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपी

बच्चे की जन्मदिन पार्टी में बरसाईं गोलियां, 15 मिनट तक गूंजती रहीं फायरिंग की आवाजें

बच्चे की जन्मदिन पार्टी में बरसाईं गोलियां, 15 मिनट तक गूंजती रहीं फायरिंग की आवाजें

-भोकरहेड़ी में दो कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने मकान को बनाया निशाना, पांच नामजद समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी कस्बे में शुक्रवार रात बच्चे की जन्मदिन पार्टी के दौरान दो कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। परिवार के लोगों ने घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि आसपास के लोग भी डर के मारे घरों में दुबक गए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पांच नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

भोकरहेड़ी निवासी राजीव के बेटे अभिनव का शुक्रवार रात जन्मदिन मनाया जा रहा था। घर में परिवार के लोग जन्मदिन की खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान दो कारों में सवार होकर आए कुछ लोगों ने राजीव के मकान को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 15 मिनट तक रुक-रुककर गोलियां चलती रहीं। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने घरों के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। हमलावर शोर-शराबा होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के समय घर में मौजूद संजीव, उनकी पत्नी बबली, बेटे अभिषेक, राजीव, उनकी पत्नी कविता और बेटी पीहू सहित जन्मदिन मना रहा अभिनव भी मौजूद था। परिवार के लोगों ने छिपकर खुद को सुरक्षित किया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक, सीओ भोपा रामा रमन सिंह और थाना प्रभारी आशुतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी जुटाई। संजीव ने पुलिस को बताया कि दो युवक उनके बेटे से पुरानी रंजिश रखते हैं। आरोप है कि उन्हीं युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों को नामजद करते हुए कुल 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि फायरिंग की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। शुरुआती जानकारी में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें