स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

बाबा महेश नाथ मंदिर की भूमि को मुस्लिम समाज को बेचने का विरोध

अवैध बैनामे की जांच कर जमीन मंदिर के नाम करने की मांग

बाबा महेश नाथ मंदिर की भूमि को मुस्लिम समाज को बेचने का विरोध

बरेली। थाना क्योलड़िया क्षेत्र के प्राचीन बाबा महेश नाथ शिव मंदिर की भूमि को मुस्लिम समाज के व्यक्ति को बेचने और अवैध बैनामे का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराने, बैनामा अवैध पाए जाने पर उसे निरस्त कराने और मंदिर की भूमि को सुरक्षित कर मंदिर के नाम दर्ज कराने की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष अजय पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नवाबगंज तहसील और थाना क्योलड़िया क्षेत्र में स्थित प्राचीन श्री बाबा महेश नाथ शिव मंदिर की भूमि को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। 

आरोप है कि मंदिर के महंत ने मंदिर की भूमि का बैनामा दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के पक्ष में कर दिया है। संगठन ने इस मामले की जांच कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंदिर की भूमि श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक विरासत से जुड़ी है। यदि भूमि का हस्तांतरण नियमों के विरुद्ध किया गया है, तो मामले में नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मंदिर की संपूर्ण भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों, स्वामित्व और बैनामे की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि जांच के दौरान बैनामा अवैध या नियम विरुद्ध पाए जाने पर उसे निरस्त कराने की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए। साथ ही जांच पूरी होने तक भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे, निर्माण और आगे हस्तांतरण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।संगठन ने मंदिर की भूमि को सुरक्षित कर विधिक प्रक्रिया के तहत मंदिर के नाम दर्ज कराने तथा मामले में किसी व्यक्ति या अधिकारी की मिलीभगत अथवा अनियमितता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, ताकि मंदिर की भूमि की सुरक्षा हो सके और ग्रामीणों को न्याय मिल सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें