स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

अरावली के पास कूड़ा डालने का विरोध, मौके पर पहुंचा पुलिस बल; दोनों पक्षों में कहासुनी

अरावली के पास कूड़ा डालने का विरोध, मौके पर पहुंचा पुलिस बल; दोनों पक्षों में कहासुनी

गाजीपुर लैंडफिल जैसी स्थिति बनने की आशंका से भड़के लोग, प्रदर्शनकारियों ने कूड़ा डालने से साफ रोका

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
दिल्ली के गाजीपुर की तर्ज पर फरीदाबाद में भी कूड़े का पहाड़ खड़ा होने की आशंका ने स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है। अरावली की पहाड़ियों के पास विशाल हनुमान मंदिर के नजदीक कूड़ा डालने के कथित प्रयास का विरोध करने के लिए लोग सड़क पर उतर आए। स्थिति को देखते हुए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। हालांकि, लोगों ने पीछे हटने से इनकार करते हुए मौके पर कूड़ा डालने का विरोध जारी रखा और कूड़ा डालने से साफ मना कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अरावली क्षेत्र पर्यावरण और शहर के प्राकृतिक संतुलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र के आसपास कूड़ा जमा करने से बदबू, गंदगी, प्रदूषण और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को आशंका है कि यदि यहां नियमित रूप से कूड़ा डाला गया, तो धीरे-धीरे कचरे का बड़ा ढेर खड़ा हो सकता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के साथ धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी होगी।

विरोध पर अड़े रहे लोग

कूड़ा डालने के विरोध में जुटे लोगों को रोकने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हुई। लोगों ने स्पष्ट किया कि वे अरावली के नजदीक कूड़ा डालने की अनुमति नहीं देंगे। उनका कहना है कि स्वच्छता के नाम पर शहर का कचरा ऐसे स्थान पर डालना उचित नहीं है, जहां पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका हो।

उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि कूड़ा निस्तारण के लिए वैज्ञानिक और सुरक्षित व्यवस्था अपनाई जाए तथा अरावली और धार्मिक स्थल के आसपास कचरा डालने से बचा जाए। लोगों का सवाल है कि क्या प्रशासन समय रहते उनकी चिंताओं पर ध्यान देगा या फिर यहां भी गाजीपुर जैसा कूड़े का पहाड़ बनने का इंतजार किया जाएगा।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें