स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

एप्पल ने मैकबुक और आईपैड की कीमतों में 20-42 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की

एप्पल ने मैकबुक और आईपैड की कीमतों में 20-42 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की

नयी दिल्ली। प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने मेमोरी चिप की बढ़ती लागत के कारण भारत सहित वैश्विक स्तर पर मैकबुक और आईपैड के सभी मॉडल की कीमतों में 20 से 42 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। एप्पल इंडिया की वेबसाइट पर जारी नई मूल्य सूची के अनुसार, कंपनी ने एम5 सीरीज चिप वाले मैकबुक प्रो की कीमत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। एम5 प्रो चिप वाले 14 इंच के मैकबुक प्रो की कीमत 2,49,900 रुपये से बढ़ाकर 2,99,900 रुपये प्रति इकाई कर दी गई है।

वहीं 13 इंच के आईपैड एयर के बेसिक मॉडल की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी की गई है। इसकी कीमत 84,900 रुपये से 41.22 प्रतिशत बढ़ाकर 1,19,900 रुपये प्रति इकाई कर दी गई है। वैश्विक प्रौद्योगिकी बाजार अनुसंधान कंपनी काउंटरपॉइंट रिसर्च के सह-संस्थापक एवं अनुसंधान उपाध्यक्ष नील शाह ने कहा कि मैकबुक नियो, मैकबुक एयर, मैकबुक प्रो, आईपैड एयर और आईपैड प्रो वाई-फाई की कीमतों में एप्पल की बढ़ोतरी उपभोक्ता और एंटरप्राइज पीसी तथा टैबलेट बाजार की लागत संरचना में आए सबसे बड़े बदलाव को दर्शाती है। इस पर मेमोरी से लेकर प्रोसेसर तक सेमीकंडक्टर चिप की बढ़ती कीमतों का प्रभाव पड़ा है।

एप्पल ने बयान में कहा कि उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहा है। कंपनी ने कहा कि एआई डेटा सेंटर के तेजी से विस्तार के कारण मेमोरी और स्टोरेज की मांग में असाधारण वृद्धि हुई है। हमने पहले कभी किसी घटक की कीमतों में इतनी अधिक और इतनी तेज बढ़ोतरी नहीं देखी। बयान के अनुसार कि अब तक हमने इन बढ़ी हुई लागतों का बोझ अपने ग्राहकों पर नहीं डाला था, लेकिन अब हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां हमें कई उत्पादों की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। इनमें आज आईपैड और मैकबुक की कीमतों में की गई बढ़ोतरी भी शामिल है। हमें पता है कि यह ग्राहकों के लिए अच्छी खबर नहीं है और हम इसका समाधान खोजने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।”

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें