स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: अभिषेक झा

हाई टेंशन विद्युत लाइन व रेलवे क्रॉसिंग के पास न लगे पंडाल: डीएम नवरात्रि व दुर्गा पूजा को लेकर डीएम व एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक

अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: अभिषेक झा

गोण्डा। आगामी आयोजित होने वाले नवरात्रि, दुर्गा पूजा दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। इसी के तहत त्यौहार पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग की गई।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी नवरात्रि दुर्गा पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाने और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा कि त्यौहार के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग त्योहार को शांति पूर्व ढंग से मना सके।
एसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट ना करें जिससे कि आपसी माहौल बिगड़े। 

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि जनपद में आयोजन के दौरान कोई भी पंडाल हाई टेंशन विद्युत तार के पास तथा रेलवे क्रॉसिंग के पास नहीं होना चाहिए। इसका कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पंडालों के पास पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था जरूर हो, विसर्जन के दौरान नाबालिग बच्चों को ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। जिसे आयोजनकर्ता को सुनिश्चित करना होगा। सभी पंडाल स्थलों, विसर्जन स्थलों तथा मार्गों का एसडीएम, सीओ तथा एसएचओ स्वयं भ्रमण करके व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।


साथ ही सभी मूर्ति विसर्जन घाट पर लाइट की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, गोताखोर की व्यवस्था, साफ सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित किया जाए।
सभी क्षेत्रों के थानाध्यक्ष डीजे संचालकों से सम्पर्क करके ध्वनि की गति को जरूर सामान्य रूप से रखने के संबंध में बता दिया जाय।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक, समस्त उपजिलाधिकारीगण, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, थानाध्यक्षगण, सभी धर्मों के धर्मगुरू और सम्भ्रांत नागरिकगण मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें