स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीतमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतिराठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी चैंपियनई-कचरे को सामान्य कूड़े में न डालें, अधिकृत केंद्रों पर ही दें: पालिकाप्रदेश अध्यक्ष से नहीं हुई मुलाकात , भाजपा कार्यालय से लौटे कई नेतासीतापुर रेलवे फाटक पर जाम से जूझ रहे लोगसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-सी): चार्ली सोलंकी के नाबाद शतक से गुजरात ने सिक्किम को 8 विकेट से रौंदादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की पैनी नजर, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन का लिया जायजामेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के खाते में, दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयीअक्षत जायसवाल की 74 रनों की पारी, अमोघ मंध्यान ने झटके चार विकेट; डीपीएस एल्डेको की शानदार जीत

अनुप्रिया पटेल के सदर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं से सियासी पारा चढ़ा

अपना दल (एस) का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, शक्ति प्रदर्शन से होगा चुनावी आगाज

अनुप्रिया पटेल के सदर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं से सियासी पारा चढ़ा

प्रतापगढ़। जिले में शनिवार को अपना दल (एस) का एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के बहाने अपना दल (एस) न केवल विशाल शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है, बल्कि यहीं से वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का औपचारिक आगाज भी करेगी। बहरहाल विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल और पार्टी पदाधिकारियों ने अनुप्रिया पटेल की रैली के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
पार्टी की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और चुनावी रणनीति को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने स्पष्ट संकेत दिए हैं। पार्टी का प्रतापगढ़ की सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा सीटों पर दावा पूरी तरह बरकरार है। पार्टी नेतृत्व का रुख साफ है कि अपनी परंपरागत सीटों के आधार पर वह इन दोनों क्षेत्रों में अपने चुनाव चिह्न पर मजबूती से प्रत्याशी उतारेगी।


इस बीच जिले के सियासी गलियारों में यह चर्चा बहुत तेज हो गई है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल खुद प्रतापगढ़ की सदर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। पूर्व में सपा गठबंधन से उनकी मां कृष्णा पटेल भी सदर सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं राजनीतिक समीक्षक प्रशासनिक स्तर पर 'दिव्या मित्तल फैक्टर' और क्षेत्रीय समीकरणों को भी इस सुगबुगाहट की एक बड़ी वजह मान रहे है। यदि अनुप्रिया पटेल यहाँ से दावेदारी करती हैं, तो विरोधी राजनीतिक दलों के लिए यह एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

जातीय और सामाजिक समीकरणों का आधार
अपना दल (एस) के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि सदर और विश्वनाथगंज दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उनके खास पटेल वर्ग के मतदाताओं की बाहुल्यता है। इसी जनसमर्थन और सामाजिक आधार के कारण पार्टी इन दोनों सीटों को अपने लिए बेहद सुरक्षित मानकर चल रही है। आज होने वाले इस कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और 2027 की चुनावी नींव को मजबूत करने का काम करेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें