स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

बांदा में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने थाने में बेटी पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

बांदा में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने थाने में बेटी पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

पति के साथ रहने की जिद पर भड़का पिता, बदौसा थाने में धारदार हथियार से किया हमला

बांदा, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ऑनर किलिंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने कथित तौर पर थाने परिसर के भीतर ही अपनी 19 वर्षीय बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा गांव की रहने वाली शिवानी (19) बीते 18 मई की रात अपने प्रेमी ललित के साथ घर से चली गई थी। इसके बाद युवती की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।

बताया जा रहा है कि घर छोड़ने के बाद शिवानी और ललित ने मंदिर में विवाह कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को मध्यप्रदेश के सतना जिले के बरौंधा क्षेत्र से बरामद कर लिया और पूछताछ के लिए बदौसा थाने ले आई। मामले की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों को भी थाने बुलाया गया था।

आरोप है कि थाने में पूछताछ के दौरान जब पिता सत्यकुमार को बेटी के प्रेम विवाह की जानकारी मिली और शिवानी ने अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई, तो वह गुस्से से आगबबूला हो गया। इसी दौरान उसने कथित रूप से धारदार हथियार से बेटी पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना अचानक हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल शिवानी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद युवती की जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाने परिसर के भीतर इस तरह की वारदात होने से सुरक्षा इंतजामों और पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें