स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणक

अमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचे

अमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचे

रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष, घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,कुनाल के परिजनों ने भी दी तहरीर

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत 

रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है। तीन आरोपी एक दिन पूर्व जेल भेजे गए थे। अब तक कुल आठ आरोपी जेल पहुंच चुके हैं। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है।

12 अक्तूबर को अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में कस्बा निवासी अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता की मौत हो गई, जबकि धारदार हथियार से हमला किए जाने के दौरान कुनाल श्रीवास्तव की जान चली गई। तिहरे हत्याकांड से कस्बे में सनसनी फैल गई थी।

13 अक्तूबर को मृतक अंकित और मोहित के भाई रोहित गुप्ता की तहरीर पर थाना अमरिया में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें कौशल गुप्ता, हर्षित गुप्ता पुत्रगण नरेश कुमार गुप्ता, नरेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, रचित गुप्ता और सचित गुप्ता समेत छह नामजद तथा सात अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को हर्षित गुप्ता पुत्र नरेश कुमार गुप्ता, रचित गुप्ता पुत्र संतोष कुमार गुप्ता, राकेश अरोरा पुत्र धर्मराज अरोरा, आशू उर्फ आशीष अरोरा पुत्र अशोक कुमार अरोरा और विक्की मौर्य उर्फ नीलकमल पुत्र लालाराम मौर्य को गिरफ्तार किया गया। सभी की गिरफ्तारी माधोपुर शराब भट्ठी के पास से सूचना के आधार पर की गई। इससे एक दिन पहले बुधवार को तीन आरोपियों को जेल भेजा गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

  • चौथे दिन भी पुलिस और पीएसी तैनात

तिहरे हत्याकांड के बाद अमरिया कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। गुरुवार को घटना के चौथे दिन भी प्रमुख चौराहों, मुख्य बाजार और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तथा पीएसी के जवान तैनात रहे। पुलिस अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

  • नगर पालिका अध्यक्ष ने परिजनों को बंधाया ढांढस

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने अमरिया पहुंचकर तीनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से घटना की जानकारी ली और संवेदना व्यक्त की। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

  • कुनाल के परिजनों ने भी दी तहरीर, छह नामजद समेत अन्य पर कार्रवाई की मांग

तिहरे हत्याकांड में मृतक कुनाल श्रीवास्तव के चाचा नन्हें श्रीवास्तव ने भी थाना अमरिया में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 12 अक्तूबर को कस्बे के एक बरातघर में हुई बैठक में हिसाब-किताब को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

आरोप है कि बैठक से लौटते समय आनंद बिहार कॉलोनी के गेट के सामने खड़े लोगों ने कौशल गुप्ता की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद कौशल को गाड़ी से खींचकर मारपीट की गई और धारदार हथियारों से हमला किया गया। चाचा के मुताबिक, कुनाल अपने चाचा को बचाने पहुंचा तो उस पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। इसी दौरान फायरिंग भी हुई।

 घायल कुनाल को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर में छह नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस मामले में प्राप्त शिकायतों और आरोपों की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें